RU स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक में एक करोड़ 28 लाख रुपए का बजट पारित

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची विश्वविद्यालय (RU) स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक आज (बुधवार को) डीएसडब्ल्यू ऑफिस सभागार में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में रजिस्ट्रार डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, वित्त सलाहकार डॉ गोस्वामी, वित्त अधिकारी डॉ एएल शाहदेव, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन आशीष कुमार झा, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता उपस्थित थे। इस बैठक के दौरान रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में डीएस डब्ल्यू ने पिछले वर्ष के विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के प्रदर्शन के बारे में चर्चा किया। इसके अलावा इस वर्ष विभिन्न अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं के लिए कॉलेज और तिथि की घोषणा की गई। इसके अलावा गेमों के चयनकर्ताओं को नामों का घोषणा किया गया। अगले वर्ष के लिए कुल एक करोड़ 28 लाख का बजट प्रस्तुत किया गया। जो की इस हाउस से पारित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को संचालित करने के लिए 19 लोगों का एक स्टैंडिंग कमिटी का भी गठन किया गया। रांची विश्वविद्यालय जिम के लिए ट्रेनर और इस वर्ष से अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी में विजेता टीम के खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित करने की बात कही गई। रांची विश्वविद्यालय ने इस वर्ष एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी से अखिल भारतीय प्रतियोगिता कराने की मांग करने का निर्णय लिया है।