JSCA का विशेष प्रशिक्षण कैंप : लाभान्वित हुए U 23 और 19 टीम के खिलाड़ी

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने सीनियर अंडर 23 और अंडर 19 की टीमें बीसीसीआई के आने वाले डोमेस्टिक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें। इसी उद्देश्य को लेकर जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में लगातार स्पेशल कैंप का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 22 जुलाई से 25 जुलाई तक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और वर्तमान में केकेआर आईपीएल टीम के मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक नायर के देखरेख में झारखंड के 50 सीनियर और U-23 के बल्लेबाजों के साथ-साथ अंडर-19 टीम के लिए संभावित तेज गेंदबाजों के लिए तीसरे चरण का कैंप आयोजित किया गया था। जिसका समापन बुधवार को किया गया।

बताते चलें कि देबाशीष मोहंती इस कैंप में नहीं आ सके, नायर की देखरेख में JSCA के तेज गेंदबाजों को इस कैंप में काफी कुछ सीखने का मौका मिला। इस स्पेशल कैंप में झारखंड के भी क्रिकेट प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। कैंप के पहले दिन अभिषेक नायर ने स्थानीय प्रशिक्षकों को अपने शेड्यूल के अनुसार खिलाड़ियों को वर्कआउट करवाने का निर्देश दिया था। उन्होंने खिलाड़ियों के बल्लेबाजों का बारीकी से अवलोकन किया, दूसरे दिन उन्होंने अपने प्लानिंग के तहत खिलाड़ियों के बल्लेबाजी में और कैसे सुधार किया जा सकता है। उसका भी प्रशिक्षण दिया है। इस दौरान प्रैक्टिकल सेशन का भी आयोजन किया गया।