JSCA के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोबिंदा मुखर्जी और सदस्य रंजीत कुमार सिंह की व्यक्तिगत पेशी से छूट संबंधी याचिका CJM कोर्ट ने की खारिज

JSCA के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोबिंदा मुखर्जी और सदस्य रंजीत कुमार सिंह की व्यक्तिगत पेशी से छूट संबंधी याचिका CJM कोर्ट ने की खारिज
रांची/जमशेदपुर

टीम sportsjharkhand.com 

जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की कोर्ट से झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोबिंदो मुखर्जी और आजीवन सदस्य रंजीत कुमार सिंह को झटका लगा है। तीनों ने 196.23 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में दर्ज वाद संख्या 2475/2018 में CRPC की धारा 205 के तहत आवेदन देकर व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की थी। माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों की इस गुहार को खारिज कर दिया गया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अगस्त की तिथि मुकर्रर की है। पता हो कि JSCA के तत्कालीन पदाधिकारियों के खिलाफ 196.23 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी उज्जवल दास ने मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सुनिल कुमार सिंह और शेषनाथ पाठक गवाह हैं।