U 18 एशियन रग्बी 7 प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए झारखंड के 4 खिलाड़ी आमंत्रित

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चीनी ताइपे में होनेवाली U 18 एशिया रग्बी 7 प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली भारतीय बालक एवं बालिका टीम के चयन के लिए झारखंड के दो-दो खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। बालक वर्ग में डेविड मुंडा और अजीत नाग व बालिका वर्ग में नेहा बागे और डोमिनिका ओडेया को KIIT भुवनेश्वर में होनेवाले प्रशिक्षण सह चयन कैंप के लिए आमंत्रित किया है। इस कैंप का आयोजन 20 अगस्त से 26 सितंबर तक होना है। बालक एवं बालिका वर्ग में 26-26 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें से 10 खिलाड़ियों का चयन होना है।