TFI ने झारखंड ताइक्वांडो संघ को सस्पेंड किया, उपाध्यक्ष लोकुन सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एड हॉक कमिटी बनाई

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) ने झारखंड ताइक्वांडो संघ को संघ विरोधी गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के दौरान झारखंड के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में न पड़े इसलिए एक एड हॉक कमिटी का गठन भी कर दिया है। एड हॉक कमिटी का अध्यक्ष TFI के उपाध्यक्ष एल लोकुन सिंह को बनाया गया है। उनके अलावा देवघर के अनूप कुमार वर्णवाल और राजीव रंजन को सदस्य बनाया गया है। इससे पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम न भेजने समेत कई आरोपों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

