खेलो इंडिया फुटबॉल सेंटर के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

खेलो इंडिया फुटबॉल सेंटर के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड खेल प्राधिकरण के निर्देश पर सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में खेलो इंडिया सेंटर के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां 10 से 14 वर्ष तक के कुल 200 (बालक/बालिका) खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कल भी जारी रहेगा। इस अवसर पर रांची जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, मुकेश कुमार, लिपिक बिरसी मुंडू, खेल प्रशिक्षक गोपाल तिर्की, राजू साहू, साई रांची के पूर्व फुटबॉल कोच सुनील कुमार एवं उनके साथ रेफरी सचिव सरोज नाथ महतो एवं मंगल मिंज और अन्य उपस्थित थे।

कल सुबह मंगलवार को 7 बजे से खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।