मास्टर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड ने जीते दो स्वर्ण

मास्टर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड ने जीते दो स्वर्ण
रांची

टीम sportsjharkhand.com

12 से 16 जुलाई तक विशाखापट्टनम में आयोजित मास्टर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीता है। झारखंड के लिए विनोद पात्रा ने 59 किलोग्राम और कामायनी सिंह ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। गौरतलब है कि विनोद भारत के सर्वश्रेष्ठ वेटलिफ्टर है।

इस उपलब्धि पर मास्टर नेशनल पावरलिफ्टिंग से जुड़े खिलाड़ी और पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है और बधाई दी है।