रामगढ़ में आयोजित होगी राज्य फेंसिंग प्रतियोगिता, फेंसिंग संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

रामगढ़ में आयोजित होगी राज्य फेंसिंग प्रतियोगिता, फेंसिंग संघ की बैठक में लिया गया निर्णय
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड फेंसिंग संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान राज्य फेंसिंग प्रतियोगिता रामगढ़ में आयोजित कराने को लेकर निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि धनबाद में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर फेंसिंग प्रतियोगिता को ऑफिशियल प्रतियोगिता के रूप में मान्यता दी गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 कार्मिक अंकेक्षण प्रतिवेदन इस बैठक के दौरान पारित हुआ है।

संघ के सचिव ने पेश किया वार्षिक प्रतिवेदन

संघ के सचिव जय कुमार सिन्हा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित बजट पर प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस बैठक में रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, गोड्डा, गढ़वा, सरायकेला, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज और अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।