पाकुड़ जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका चयन ट्रायल का आयोजन कल, चंदनकियारी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

पाकुड़ जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका चयन ट्रायल का आयोजन कल, चंदनकियारी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
रांची/ पाकुड़

टीम sportsjharkhand.com

पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स अंडर 18 अंडर और 20 बालक/बालिका चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई समय प्रातः 6 बजे से जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में आयोजित की जाएगी।

ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागी को जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जैसे जरूरी कागजात लाना अनिवार्य किया गया। यह जानकारी पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने दी है। पाकुड़ जिला की टीम बोकारो जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर अंडर 18 एवं,अंडर 20 बालक/ बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 15 एवं 16 जुलाई को चंदनकियारी बोकारो में आयोजित की जा रही है। बताते चलें कि चंदनक्यारी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तर पर बालक, बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इन प्रतिस्पर्धा के लिए होगा ट्रायल

100 मी दौड़, 200 मी, 400 मी, 800 मी, 1500 मी, 3000 मी, 5000 मी, लोंग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, रेस वॉक, जैवलिन थ्रो। अंडर-18 के आयु वर्ग बालक /बालिकाओं के लिए 8 नवंबर 2005 से 7 नवंबर 2007 तक के बीच जन्म तिथि होना चाहिए। तथा अंडर 20 बालक/ बालिका वर्ग के लिए 8 नवंबर 2003 से 7 नवंबर 2005 के जन्मतिथि होना चाहिए।