राज्य के 24 जिला खेल पदाधिकारियों से ऑनलाइन जुड़ी खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, सिध्यो कान्हू युवा खेल क्लब योजना को लेकर विशेष चर्चा

राज्य के 24 जिला खेल पदाधिकारियों से ऑनलाइन जुड़ी खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, सिध्यो कान्हू युवा खेल क्लब योजना को लेकर विशेष चर्चा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राज्य सरकार के खेल विभाग की ओर से जारी झारखंड खेल नीति 2022 के तहत राज्य में ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को विकसित करने और ग्रामीण युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, साहित्य, कला, कौशल विकास और अन्य गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से सिध्यो कान्हू युवा खेल क्लब योजना प्रारंभ की गई है। हालाकीं यह योजना कागजों पर ही सिमटी हुई है। लेकिन इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने पहल शुरू की है। इस योजना में तेजी आएं इसे पूर्णरूपेण धरातल पर उतारा जा सके इसे लेकर निदेशक ने राज्य के सभी 24 जिलों के खेल पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की है।

सभी जिला पदाधिकारियों से इस योजना से जुड़ी रिपोर्ट भी मांगी गई है। वहीं इस योजना के संचालन के लिए जोहार खिलाड़ी वेब पोर्टल पर खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जानकारी ली है।