9 और 10 जुलाई को 19वीं झारखण्ड जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन, धनबाद में

9 और 10 जुलाई को 19वीं झारखण्ड जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन, धनबाद में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

19वीं झारखण्ड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद में किया जा रहा है। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद जिला वुशु एसोसिएशन के द्वारा टाटा कम्युनिटी सेंटर, दीगवाडीह, धनबाद में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 9 और 10 जुलाई 2023 को आयोजीत होगी। जिसके लिए धनबाद जिला वुशु एसोसिएशन ने पूरी तैयारी की है। टाटा कम्युनिटी सेंटर में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। ताकि बारिश के कारण खेल बाधित न हों, आम दर्शकों के लिए दर्शकदीर्घा भी बनाई गई है। इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड जूनियर टीम का चयन किया जाएगा। जो जूनियर नेशनल में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस प्रतियोगिता के लिए तकनीकी समिति का भी गठन किया गया है। इसके सानदा कमिटी के चेयरमैन अमरेंद्र दत्त द्विवेदी जबकि ताऊलू के चेयरमैन दीपक गोप बनाये गए है।इसके अलावे जज की भूमिका में रत्नेश कुमार, रज़ि अहमद, शशिकांत पांडे, सुशील कछप, वाहिद अली, मनोज कर्मकार, इन्द्रशिष रॉय, पलबिंदर सिंह, बिमला टोप्पो मौजूद रहेंगे।

 

इंडियन पियरे डे कूबरटीन एसोसिएशन की पांचवी वार्षिक बैठक का आयोजन लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मोराबादी स्थित स्टेडियम के सभागार में इंडियन पियरे डे कूबरटीन एसोसिएशन की पांचवी वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह तय किया गया कि इस वर्ष के नेशनल युथ फोरम का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। इसमे विभिन्न 10 राज्यो के युथ भाग लेंगे।यह आयोजन 25 और 26 नवम्बर 2023 को दिल्ली में किया जाएगा। इसके अलावे राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन विभिन्न इकाइयों के द्वारा विभिन्न राज्यो में किया जाएगा और रांची में कुबरटीन स्कूलों के सहयोग से भव्य आयोजन होगा।

इन कार्यक्रमों के अलावे निम्नलिखित कार्यक्रमो का आयोजन होगा

1.डेथ अन्निवेरसरी पियरे डे कूबरटिन- 2 सिप्टम्बर
2.कूबरटिन डे- 1 जनवरी 2024
3.राष्ट्रीय युवा दिवस- 12 जनवरी 2024
4.आई पी सी ए स्थापना दिवस- 26 जनवरी 2024
इनके अलावे सी आई पी सी से स्वीकृति प्राप्त स्कुल प्रोजेक्ट का भी आयोजन किया जाएगा।