राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023: उपविजेता बनकर लौटी झारखंड हॉकी टीम का रांची रेलवे स्टेशन पर शानदार स्वागत

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023: उपविजेता बनकर लौटी झारखंड हॉकी टीम का रांची रेलवे स्टेशन पर शानदार स्वागत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

28 जून से 7 जुलाई 2023 तक राउरकेला में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2013 में झारखंड महिला हॉकी टीम फाइनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश से 0-1 गोल से मात खाकर उपविजेता बनी। उपविजेता बनने के बाद आज झारखंड टीम टीम के सभी सदसय और कोच मैनेजर रांची पंहुचे। रांची पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग झारखंड सरकार के द्वारा रेलवे स्टेशन पर टीम का शानदार स्वागत किया गया। जैसे ही ट्रॉफी लेकर सभी खिलाड़ी ट्रेन से उतरे, उन्हें माला पहनकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, खेल विभाग के देवेंद्र सिंह, माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, प्रदीप सहित अन्य लोग सदस्य उपस्थित थे।