13वीं जूनियर, सब जूनियर झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शनिवार से

13वीं झारखंड जूनियर, सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2023 : 8 और 9 जुलाई को खेल गांव में प्रतिस्पर्धा, रांची जिला टीम तैयार
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एक्वेटिक स्टेडियम में शनिवार से दो दिवसीय 13वीं जूनियर, सब जूनियर बालक/बालिका झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरू हो रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल सचिव मनोज कुमार करेंगे। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 250 से ज्यादा तैराक हिस्सा लेंगे। लगभग 40 तकनीकी पदाधिकारी प्रतियोगिता के संचालन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

उद्घाटन के अवसर पर एथलीट पुष्पा हंसा, गिरीश राठौर एवं अर्चित आनंद(उपाध्यक्ष) झारखंड ओलंपिक संघ, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।