13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 : क्वार्टर फाइनल में झारखंड नें हॉकी मिजोरम को पेनाल्टी शूटआउट में 3- 2 से किया पराजित

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 : क्वार्टर फाइनल में झारखंड नें हॉकी मिजोरम को पेनाल्टी शूटआउट में 3- 2 से किया पराजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड टीम ने आज क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी मिजोरम को 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

आज के मैच में मैदानी खेल में दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही। मैच के परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। जिसमें झारखंड ने तीन गोल किया। जबकि मिजोरम सिर्फ 2 गोल करने में सफल रही, पेनाल्टी शुटआउट में झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज और निक्की कुल्लू ने गोल दागा है। जबकि बिनिमां धान और प्रमोदानी लकड़ा गोल करने असफल रही।