16वां राज्यस्तरीय जूनियर, सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज, 230 बॉक्सर के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
30 जून को 16वां राज्यस्तरीय जूनियर/सब जूनियर बालक, बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज किया गया। स्थानीय बॉक्सिंग हॉल खेलगांव रांची में उद्घाटन के मौके पर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के उत्तम सिंह शामिल हुए। बता दें कि उद्घाटन के बाद जूनियर गर्ल्स/बॉयज, सब जूनियर गर्ल्स/बॉयज प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है। अब तक 27 फाइट हो चुके हैं। सेमीफाइनल का मैच जारी है। शनिवार (कल) को फाइनल मैच खेला जाएगा।

उद्घाटन सत्र में पहुंचे उत्तम सिंह ने कहा हमारा प्रयास बॉक्सिंग को आगे बढ़ाने का रहा है और आज झारखंड के बॉक्सर अच्छा खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। टाटा कंपनी की ओर से हम लोग बेहतर सुविधा अपने बॉक्सर को देने का प्रयास कर रहे हैं। कई खिलाड़ियों को अब खेल के माध्यम से भी नौकरी मिल रही है।
230 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
बता दें कि इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, लगभग 230 प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है। इस प्रतियोगिता के जरिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को परखा जाएगा और उन्हें उचित प्लेटफार्म भी दिया जाएगा। एसोसिएशन की माने तो बॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं, अब झारखंड में इस खेल को लेकर भी एक प्लेटफार्म तैयार हो चुका है।