13वीं झारखंड जूनियर, सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2023 : 8 और 9 जुलाई को खेल गांव में प्रतिस्पर्धा, रांची जिला टीम तैयार

13वीं झारखंड जूनियर, सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2023 : 8 और 9 जुलाई को खेल गांव में प्रतिस्पर्धा, रांची जिला टीम तैयार
रांची

टीम sportsjharkhand.com

13वीं झारखंड राज्य सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन रांची के खेल गांव स्थित वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में राज्य भर के तैराक हिस्सा लेंगे। जिसमें रांची जिला सब जूनियर और जूनियर तैराकी टीम भी हिस्सा लेगी। इस टीम के गठन के लिए एक्वाटिक इस स्टेडियम में बालक / बालिका तैराकों का चयन किया गया है। जिसमें लगभग रांची जिला के 125 बालक, बालिका, पुरुष और महिला तैराक विभिन्न प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था।

राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में रांची जिला तैराकी टीम की सूची जारी की गई है। बताते चलें कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 और 9 जुलाई को खेल गांव स्थित एक्वाटिक स्टेडियम में आयोजित है।

देखें सूची….