CCL TALENT SERIES 2023 : लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन – विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

CCL TALENT SERIES 2023 : लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन - विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

सीसीएल टैलेंट सीरीज के तहत आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन रांची के खेल गांव स्थित टेनिस स्टेडियम में किया गया। समापन के मौके पर पीएम प्रसाद, सीएमडी सीसील मुख्य अतिथि, प्रेमसंन्स मोटर उद्याग के प्रबंध निदेशक पुनित पोद्दार विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित होकर विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों के बीच ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

अतिथियों के लिए स्वागत भाषण के के सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संजेश मोहन ठाकुर ने दिया। इस अवसर पर सीसीएल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर रत्नेश जैन , एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रिमा सिन्हा, विवेक सिंघानिया, संयुक्त सचिव मोनिका कुमार, प्रतियोगिता के निदेशक सरेन्द्र कुमार, मुख्य निर्णायक समित केशरी, जेएसएसपीएस के राखी, मुकुल और अन्य लोग उपस्थित थे।

फाइनल रिजल्ट

बॉयज अंडर-12 एकल के अंतिम परिणाम

1.सूर्य पी नाइक (ओड़िशा) ने समय आगमन (झारखंड) को 6-1,6-1 से हराया।

बॉयज अंडर-14 एकल के अंतिम परिणाम

1.सूर्य पी नाइक (ओड़िशा) ने जीत वी (झारखंड) को 6-3,6-2 से हराया।

बॉयज अंडर-14 युगल के अंतिम परिणाम

आरुष रॉय और जीत वी (झारखंड ) की जोड़ी ने ईशान डेका और लक्ष्य गट्टानी (असम) की जोड़ी को 6-3,6-3 से हराया।