रांची जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून से

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की एक बैठक जैप-1 ग्राउंड के समीप हुई। बैठक में सत्र 2023-24 के फुटबॉल लीग पर चर्चा की गई। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि सीनियर डिजीवज फुटबॉल लीग को लेकर 23 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। 10 जुलाई तक लीग में खेलने वाली टीम रजिस्ट्रेशन करा सकती है। इसके बाद किसी भी टीम का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। इस सत्र में रांची फुटबॉल लीग का संचालन खेलगांव, रांची कॉलेज व मंदिर ग्राउंड में कराने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर बहुत जल्द सीएए खेल निदेशालय को पत्र लिखकर ग्राउंड उपलब्ध कराने का आग्रह करेगा। वहीं, बी डिवजीन फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन 10 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत किया गया। लीग में रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर टीम सीएए के महासचिव आसिफ नईम (6205216893) से संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से सीएए के चेयरमैन नसीम अख्तर, अध्यक्ष एंजेलो कुक, उपाध्यक्ष लुईस टोपनो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, लाल आरएन शाहदेव, आरके सेनापित, अस्तानिस बिहान, मंगल मिंज आदि शामिल थे।