13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 : हॉकी हरियाणा से पराजित होकर झारखंड, टूर्नामेंट से बाहर

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड टीम आज सोमवार को क्वार्टर फाइनल के साघर्षपूर्ण मुकाबले में हॉकी हरियाणा से पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित हुई है। इसी के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने से टीम वंचित रह गई।
मैदानी खेल में दोनो टीम 2-2 गोल के बराबरी पर थी,जबकि पेनाल्टी शूट में झारखंड टीम 3-2 से पराजित हो गई। मैदानी खेल में झारखंड टीम की ओर से नवीन केरकेट्टा और अतीस डोडराय ने एक एक गोल किया। बन्ही पेनाल्टी शूटआउट में आतिश दोदराय और सिमोन बोदरा ने गोल किया है।