इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप : U 7 में झारखण्ड के आशाइन जुरिएल मिंज ने जीता 2 पदक

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम में झारखंड राज्य से चयनित खिलाड़ी आशाइन जुरिएल मिंज ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 7 वर्ष आयु वर्ग के कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कुमिते में श्रीलंका के खिलाड़ी को सेमी फाइनल राउंड में 6 अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं फाइनल राउंड में बांग्लादेश के खिलाड़ी से एक अंक के अंतर से हारकर रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। वहीं काता में कांस्य पदक जीता।