शहर के विभिन्न स्थानों पर होंगे सेपक टकरा प्रशिक्षण केंद्र, एसोसिएशन की आम सभा में लिए गए निर्णय

शहर के विभिन्न स्थानों पर होंगे सेपक टकरा प्रशिक्षण केंद्र, एसोसिएशन की आम सभा में लिए गए निर्णय
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में सेपक टकरा एसोसिएशन का वार्षिक आम सभा सह कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान झारखंड में इस खेल के विकास को लेकर कई निर्णय लिए गए। मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन दीपक कुमार भरथुआर ने जिले में सेपक टकरा के विकास के लिए बॉल की उपलब्धता की बात की। उन्होंने कहा कि राज्य संघ प्रति जिला दो बॉल उपलब्ध कराएगी और कोचिंग की व्यवस्था करेगी। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट उदय साहू ने कहा कि प्रत्येक जिले को कम से कम एक स्कूल में सेपक टकरा के प्रशिक्षण को प्रारंभ करना होगा। तभी इस खेल का वास्तविक रूप से विकास सम्भव हो पायेगा।

यह तय किया गया कि रांची के विभिन्न जगहों पर सेपक टकरा का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।