13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023: लगातार तीसरा मैच भी जीता झारखंड

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023: लगातार तीसरा मैच भी जीता झारखंड
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड टीम ने आज अपने तीसरे मैच में हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु को 8 -1 से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

आज के मैच झारखंड टीम की ओर नवीन केरकेट्टा ने दो गोल अभिषेक तिग्गा, शेट टोपनो टोपनो, आतिश डोडराय, सुखनाथ गुड़िया, दीपक सोरेंग और फलाबियुस तिर्की ने एक एक गोल किए।

इस मैच में झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।