झारखंड वॉलीबॉल संघ के गृष्म कालीन वॉलीबॉल शिविर का समापन, राज्य भर के कुल 857 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

झारखंड वॉलीबॉल संघ के गृष्म कालीन वॉलीबॉल शिविर का समापन, राज्य भर के कुल 857 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड वॉलीबॉल के निर्देशानुसार पूरे राज्य के सभी जिलों में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन आज (रविवार) को किया गया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में विभिन्न राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में झारखंड वॉलीबॉल टीम की सफलताओं से उत्साहित होकर और नये खिलाड़ियों को संवारने के लिए झारखंड वॉलीबॉल संघ ने राज्य के सभी जिलों में एक साथ बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिये दिनांक 4 जून 2023 से 11तक तक नि:शुल्क गृष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था।

इन सभी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों की सराहनीय उपस्थिति रही, पूरे राज्य में कुल 857 खिलाड़ियों ने इन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया। जिनमें रांची जिला में चार जगहों पर कुल 124, दुमका जिला में चार स्थानों पर कुल 80 सरायकेला खरसावां में दो जगहों पर कुल 45, रामगढ़ में दो जगहों पर कुल 60, लोहरदगा में दो स्थानों पर कुल 21, गुमला में एक स्थान पर कुल16, खूंटी में एक स्थान पर कुल 25, सिमडेगा में एक स्थान पर कुल 14, जमशेदपुर में एक जगह पर कुल 60, प०सिंहभूम में एक स्थान पर कुल 46, धनबाद में एक स्थान पर कुल 55, बोकारो में एक स्थान पर कुल 25, हजारीबाग में एक स्थान पर कुल 20, कोडरमा में एक स्थान पर कुल 30, चतरा में एक स्थान परकुल 18, गढ़वा में एक स्थान पर कुल 24, पलामू में एक स्थान पर कुल 30, लातेहार में एक स्थान पर कुल 30, पाकुड़ में एक स्थान पर कुल 34, साहेबगंज में दो जगहों पर कुल 40, जामताड़ा में एक स्थान पर कुल 60 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।