अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर विशेष कैंप का आयोजन, प्रशिक्षित हो रहे हैं खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर विशेष कैंप का आयोजन, प्रशिक्षित हो रहे हैं खिलाड़ी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी इमा के तत्वधान में 16 से 18 जून तक दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता की तैयारी के मद्देनजर बहु बाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में चल रहे सात दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक एवं राष्ट्रीय कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस फाइट का प्रशिक्षण दिया।

शिविर के दौरान खिलाड़ियों को स्कोर करने की जानकारी दी गई। साथ ही किस रणनीति के तहत खिलाड़ी अपनी जीत को पक्का कर सकते हैं से अवगत कराया गया। शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा की खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पिछले ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए शुरू किए गए तैयारी को ही खिलाड़ियों ने अभी तक जारी रखा है। जिससे कि उनके प्रशिक्षण में काफी अच्छा रिजल्ट नजर आ रहा है। संभवत खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भी अपना उम्दा प्रदर्शन करेंगे।