जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

जापान में खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। गौरतलब है कि इस टीम में झारखंड सिमडेगा जिले की तीन खिलाड़ी भी शामिल है। सिमडेगा की दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

बताते चलें कि इससे पहले भारतीय टीम 2012 में जूनियर एशिया कप के फाइनल में पहुंची थी। एक बार फिर टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्का किया है। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) जूनियर हॉकी महिला विश्व कप  2023 के लिए टीम इस जीत के साथ क्वालीफाई कर गई है। 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक चिली रे सेंटियागो में टूर्नामेंट खेला जाएगा। फाइनल 11 जून रविवार को खेला जाएगा।