चाईबासा, जमशेदपुर और धनबाद में JSCA अंतर संस्थानिक T 20 लीग मैच रविवार से, 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा

चाईबासा, जमशेदपुर और धनबाद में JSCA अंतर संस्थानिक T 20 लीग मैच रविवार से, 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के तत्वावधान में अंतर संस्थानिक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, जमशेदपुर के टेल्को मैदान और धनबाद के डिगवाडीह स्टेडियम में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में 12 संस्थानों की टीमें भाग ले रही है जिन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में लीग ग्रुप में अंक तालिका में पहले स्थान पर रहनेवाली टीम सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई करेगी जिसके सारे मैच जमशेदपुर के टेल्को मैदान पर खेले जाएंगे।

GROUP A : टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नाग मोटर्स एवं पवन ऑटो

GROUP B : MECON, SAIL, गुरुदेव कंस्ट्रक्शन एवं रैमसन डेवलपर्स

GROUP C : रूंगटा माइंस लिमिटेड, मिश्रीलाल जैन ग्रुप, सेरसा चक्रधरपुर तथा RSB ट्रांसमिशन.


T-20 फार्मेट में खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। चाईबासा में होनेवाले मैच का शेड्यूल

11 जून
प्रातः 8:30 बजे : रुंगटा माइंस लिमिटेड बनाम सेरसा, चक्रधरपुर

दोपहर 1:00 बजे : मिश्रीलाल जैन ग्रुप बनाम RSB ट्रांसमिशन

12 जून
प्रातः 8:30 बजे : रुंगटा माइंस बनाम RSB ट्रांसमिशन

दोपहर 1:00 बजे : मिश्रीलाल जैन ग्रुप बनाम सेरसा, चक्रधरपुर

13 जून
8 बजे सुबह : रुंगटा माइंस बनाम मिश्रीलाल जैन ग्रुप

दोपहर 1:00 बजे : सेरसा, चक्रधरपुर बनाम RSB ट्रांसमिशन