आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक विशेष प्रशिक्षण में ट्रेनिंग प्लान क्लास से हुए लाभान्वित

आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक विशेष प्रशिक्षण में ट्रेनिंग प्लान क्लास से हुए लाभान्वित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

राज्य सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक/बालिका तथा वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का आयोजन के 13 वें दिन दिन सुबह के सत्र में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में
साई रांची के कोच बिनोद कुमार सिंह ने इंड्यूरेंस ट्रैनिंग, बुशु बॉल, स्विस बॉल के साथ नए नए विभिन्न तरह के एक्सरसाइज कराया। जबकि संध्या सत्र से स्पेसीफिक खेल अन्तर्गत सभी 6 खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। वहीं देर संध्या एंटी डोपिंग जागरूकता से सम्बंधित ऑन लाईन और ऑफ लाइन क्लास आयोजित किया गया।