SGFI : एसजीएफआई खेलों में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी, ताइक्वांडो में जया शाह ने जीता गोल्ड

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भोपाल में आयोजित एसजीएफआई खेलों में झारखंड के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन जारी है, ताइकांडो में भी झारखंड को गोल्ड मेडल मिला है। बताते चलें कि ताइकांडो महिला U 55 केजी भार वर्ग में जया शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। एसजीएफआई के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत शर्मा और डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स योगेश पाल सिंह ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।
जया की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने बधाई दी है।