विशेष प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग वर्कशॉप : 10 वें दिन खिलाड़ियों को मिली विशेष ट्रेनिंग, फिजियोथेरेपी के आलावे बताये गए कई अलग एक्सरसाइज

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक/बालिका और वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के दसवें दिन सुबह के सत्र में विनोद कुमार सिंह साई, रांची
द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी,रांची में एबीसी से सबंधित बिभिन्न अलग अलग एक्सरसाइज़ का अभ्यास कराया गया। जबकि दोपहर सत्र में सुखदेव मोहंता (टाटा फुटबॉल अकादमी) एवॉइड एग्रेविएशन, टाइमिंग, कंप्लायंस, इनडीविजुलाइजेसन, स्पाइसिफिक सिक्वेंस, इनटेनसिटी, टोटल पेसेंट , स्ट्रेचिंग, टैपिंग एंड ब्रेसिंग, प्रोटेक्टीव इक्विपमेंट, एप्रोप्रीयेट सर्फेस, एप्रोप्रीयेट ट्रेनिंग, एडिक्वेट रिकवरी, साईकलोजी, न्यूट्रीसन, कुल
डाउन,स्टेटिकल एक्सरसाइज, डायनेमिक हेल्थ, एनाटोमी, स्किल लेवल, एक्सपोजर टू इंटर्नल रिस्क फैक्टर,प्लेयिंग सिचुएसन इंजुरी से बचाव, उपचार, मसाज, फिजियोथीरेफी उपचार से सम्बन्धित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया।