कंडीशनिंग वर्कशॉप में एजिलिटी, मोबिलिटी और फिजियोथेरेपी क्लास से हुए खिलाड़ी लाभान्वित

कंडीशनिंग वर्कशॉप में एजिलिटी, मोबिलिटी और फिजियोथेरेपी क्लास से हुए खिलाड़ी लाभान्वित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राज्य सरकार खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक /बालिका और वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का आयोजन के नवें दिन सुबह के सत्र में विनोद कुमार सिंह साई रांची द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में एजिलिटी, मोबिलिटी इक्यूपमेंट के बिना और इक्यूपमेंट के साथ अभ्यास कराया।

दोपहर सत्र और शाम के सत्र में सुखदेव मोहंता (टाटा फुटबॉल अकादमी) वार्मअप, स्ट्रेचिंग, टैपिंग एंड ब्रेसिंग, प्रोटेक्टीव इक्विपमेंट, एप्रोप्रीयेट सर्फेस, एप्रोप्रीयेट ट्रेनिंग, एडिक्वेट रिकवरी, साईकलोजी, न्यूट्रीसन, कुल स्टेटिकल एक्सरसाइज, डायनेमिक एक्सरसाइज,मसलस्ल, टीसू, बोन, पोस्चर, लोड, रिकभरी, परफॉर्मेंस, कामप्रीहेनसिव इंजुरी मॉडल, इंटर्नल रिस्क फैक्टर, एज, जेंडर, बॉडी कंपोजिशन, हेल्थ, एनाटोमी, स्किल लेवल,एक्सपोजर टू इंटर्नल रिस्क फैक्टर,प्लेयिंग सिचुएसन इंजुरी से बचाव एवम उपचार से सम्बन्धित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया।