रांची समेत सभी जिलों में 11 जून तक वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रांची समेत सभी जिलों में 11 जून तक वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए 4 जून से 11 जून तक सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसी के मद्देनजर रांची जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा 4 जून से 11जून 2023 तक मारवाड़ी युवक व्यायामशाला और रांची विश्वविद्यालय के मैदान में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया जा रहा है। रांची विश्वविद्यालय स्थित मैदान में संजय ठाकुर और विश्वजीत नंदी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं मारवाड़ी युवक व्यायामशाला में देवनाथ यादव, मनीष तिग्गा, सौरव कुमार, शुभम कुमार, आनंद सिंह प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।

रांची जिला में रांची जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा दो स्थानों पर इस गृष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है। सभी स्थानों पर खिलाड़ियों के रिफ्रेसमेंट की भी व्यवस्था की गई है।