विशेष प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग वर्कशॉप : खेल के साथ खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक/बालिका, वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के छ्ठे दिन सुबह के सत्र में विनोद कुमार सिंह साई रांची द्वारा मोराबादी मैदान में एकता इनड्यूरेंस का अभ्यास कराया गया। जबकि मोरहाबादी स्थित आर्य भट्ट सभागार में मेंटल ट्रेनर मृणाल चक्रवर्ती (कोलकाता) ने खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने के लिये लक्ष्य निर्धारित करने, बार बार की जा रही गलतियों को सुधारने के लिए प्रारंभिक जानकारी दी है।