प्रोजेक्ट छलांग के अंतर्गत समर कैंप का आयोजन, शिक्षा और खेल के बीच सामंजस्य स्थापित करने की पहल

प्रोजेक्ट छलांग के अंतर्गत समर कैंप का आयोजन, शिक्षा और खेल के बीच सामंजस्य स्थापित करने की पहल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत और झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में राज्य में कार्यरत प्रोजेक्ट छलांग के अंतर्गत रांची, खूंटी, सिमडेगा और हज़ारीबाग़ जिलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैम्प का मुख्य उद्देशय समुदाय स्तर पर स्पोर्ट्स गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना तथा समुदाय में अभिभावकों और युवाओं के बीच शिक्षा और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्कूल ड्रॉपआउट कम करना, नए सत्र में अधिकतम बच्चों को स्कूल से जोड़ना, विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से विद्यालय और समुदाय के बीच सहयोग की भावना का विकास करना है। 4 सप्ताह तक इस समर कैम्प का आयोजन होगा।

प्रोजेक्ट छलांग एल्म्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन, पिरामल फाउंडेशन और जिला स्तरीय संस्थाओं की साझा पहल है।