थर्ड खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स : रांची के विशाल ने जीता कांस्य पदक

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
तीसरी खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स का आयोजन 29 से 31 मई तक गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में किया गया। बुधवार (आज) को मेंस ट्रिपल जंप स्पर्धा में रांची के विशाल बहादुर ने 15.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता विशाल रांची युनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता
रिकर्व राउंड में फाइनल में अंशिका कुमारी
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि 25 मई से 3 जून तक लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झारखंड की रिकर्व महिला वर्ग में अंशिका कुमारी ने फाइनल में प्रवेश किया है। अंशिका कुमारी वर्तमान में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी किरीबुरू की तीरंदाज है।
खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स योगासन
इधर काशी में योगासन खिलाड़ियों का महाकुंभ, खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स 2022 में योगासन खेल 1 जून से 3 जून 2023 तक शिव की नगरी काशी में आयोजित हो रही है। इसमें रांची यूनिवर्सिटी की गर्ल्स टीम भाग ले रही है। इस टीम में आकांक्षा कुमारी, पम्मी कुमारी, आकृति राज, सरिता कुमारी नीलांजना एवं रिया सेन शामिल है। योग कोच रजनी बक्शी है।