चौथी राष्ट्रीय रैकिंग रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2023 : 1 जून से 5 जून तक खेल गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के 1200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से चौथी राष्ट्रीय रैकिंग रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 1 जून से 5 जून किया जाएग। इसकी शुरुआत 1 जून को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में साम 4 बजे से 6 बजे तक होगा।
बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से लगभग 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। हर दिन सुबह और शाम प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसका परिणाम और विजेता को उसी दिन मेडल देकर घोषित कर दिया जाएगा।