आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग वर्कशॉप का आयोजन

आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग वर्कशॉप का आयोजन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राज्य सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र
फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक/बालिका और वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में एबीसी एक्सरसाइज के साथ प्रारंभ हुई। वही दिन के क्लास में बंगलोर से आए न्यूट्रिनिस्ट नितेश पांडेय,अनुराधा ने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किया।

शाम के सेशन में स्पोर्ट्स स्पेशलाइजेशन अन्तर्गत तीरंदाज़ी, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बैडमिंटन क्लास आयोजित किया गया और न्यूटिनिस्ट नितेश कुमार पांडेय ने न्यूट्रीशन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।