दस दिवसीय निःशुल्क रांची जिला ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का समापन, 20 बालक और 20 बालिका खिलाड़ियों का चयन

दस दिवसीय निःशुल्क रांची जिला ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का समापन, 20 बालक और 20 बालिका खिलाड़ियों का चयन
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर -2, धुर्वा, रांची के प्रांगण में किया गया था। इस दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर में रांची जिले से लगभग सत्तर बालक -बालिकाओं को मलखंब खेल के अन्तर्गत पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब एवं पिरामिड की जानकारी दी गई। साथ ही अभ्यास कराया गया।

10 दिवसीय इस शिविर के समापन समारोह के अवसर पर रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा, रांची जिला मलखंब संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी एवं खेल प्रेमी अमीत साहू ने संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर झारखंड मलखंब अकादमी के लिए 20-20 बालक-बालिका का चयन किया गया है।