बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी, सिल्ली में 12 दिवसीय समर कैंप का समापन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सिल्ली के बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी में 12 दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। कैंप में दिल्ली, लातेहार, विष्णुगढ़, रामगढ़, चंपारण, भुरकुंडा, कुचाई, बुंडू, रांची, जमशेदपुर, सिलागाई, सोनाहातू, राहे और सिल्ली के 56 बच्चों ने हिस्सा लिया। समर कैंप के दौरान टैलेंट हंट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिससे नए तीरंदाजों का चयन किया जाएगा। कैंप में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कैंप का उद्धघाटन अकादमी की अध्यक्षा नेहा महतो के द्वारा किया गया था।