फर्स्ट हेहल प्रीमियर लीग का आगाज, देखें पहले दिन का परिणाम

फर्स्ट हेहल प्रीमियर लीग का आगाज, देखें पहले दिन का परिणाम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

शनिवार से ओटीसी प्रांगण में फर्स्ट हेहल प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। इसमें दृष्टि आई हॉस्पिटल वर्सेस जनता ऑटोमोबाइल्स के बीच 20-20 मैच खेला गया।

जिसमें जनता ऑटोमोबाइल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन बनाए वहीं दृष्टि आई हॉस्पिटल की टीम ने 4 विकेट खोकर 17 ओवर 4 बॉल में मैच जीत लिया। विजयी टीम की ओर से दृष्टि आई हॉस्पिटल के तरफ से कप्तान अक्षत तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।