26वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 : झारखंड की सपना कुमारी और आशा किरण बारला एशियन गेम के लिए क्वालीफाई

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
26वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का समापन हुआ। इस चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने कुल 22 प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। 58 एथलीट एशियन गेम के लिए क्वालीफाई हुए है। जिसमें झारखंड की सपना कुमारी और आशा किरण बारला भी शामिल है। हालांकि आशा टॉप 3 में नहीं पहुंची, इस वजह से वह एशियन गेम में शामिल नहीं होंगी। इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वह पांचवे स्थान पर रही।
कुल 22 इवेंट का आयोजन हुआ। जिसमें आठ ट्रैक, 4 जम्प, 4 थ्रो, दो कंबाइंड हर्डल इवेंट आयोजित किए गए। देश के विभिन्न हिस्सों से एथलीट्स इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।

एशियन गेम क्वालीफाई एथलीट
800 मीटर दौड़ महिला
आशा किरण बारला, झारखंड
100 मीटर हर्डल्स
सपना कुमारी, झारखण्ड

देखें परिणाम
700 खिलाड़ियों में 58 खिलाड़ी क्वालीफाई
5000 मीटर रन वीमेंस
1. अंकिता उत्तराखंड 15:49.49
2. संजीवनी बाबूराव जाधा महाराष्ट्र 15:51.16
3. सीमा हिमाचल प्रदेश 16:11.72
5000 मीटर रन मेंस
1. गुलवीर सिंह उत्तर प्रदेश 13:54.41
2. अभिषेक पाल उत्तर प्रदेश 13:56.32
3. हरमन जोत सिंह मध्य प्रदेश 13:57.02
ट्रिपल जंप मेंस
1. अब्दुल्ला अबूबकर केरला 16.76 मीटर
2. कार्तिक केरला 16.44 मीटर
3. मोहम्मद सलाहुद्दीन तमिलनाडु 16.03 मीटर
800 मीटर मेंस रन
1. कृष्ण कुमार हरियाणा 1:46.83
2. मोहम्मद अफजल केरल 1:47.66
3. अंकेश चौधरी हिमाचल प्रदेश 1:48.38
वीमेंस हेपाथलों
1. सावमिया मुर्गुन आंध्र प्रदेश
2. पूर्णिमा हेंब्रम ओडिशा
3. तनुश्री राजस्थान
वीमेंस 800 मीटर हेपाथलों
1. हेलन साजी केरला 2:23.89
2. तनुश्री राजस्थान 2:25.77
3. दीपिका तमिल नाडु 2:29.62
वीमेंस 400 मीटर हर्डल्स
1. आर विद्या रामराज तमिलनाडु 57.51
2. आरती केरला 58.29
3. अनु केरला 59.32
मेंस पोल वोल्ट
1. देव मीना मध्य प्रदेश 4.80मीटर
2. रामबीर सिंह राजस्थान 4.70 मीटर
3. सक्ती महेंद्रन तमिलनाडु 4.60 मीटर
लॉन्ग जंप वीमेंस
1. एंसी सोजन केरल 6.56 मीटर
2. कार्तिक गोटहंडपनी आंध्र प्रदेश 6.31 मीटर
3. नयन जेम्स केरला 6.30 मीटर
400 मीटर मेंस हर्डल
1. यशस कर्नाटक 49.40
2. संतोष तमिलनाडु 49.51
3. जबीर मादरी पल्लियल्ली केरला 49.99
जेवलिंग थ्रो मेंस
1. रोहित यादव उत्तर प्रदेश 83.40 मीटर
2. मनु कर्नाटक 82.95 मीटर
3.सचिन यादव उत्तर प्रदेश 80.27 मीटर
हाई जंप वीमेंस
1. रुबीना यादव हरियाणा 1.80 मीटर
2. एंजल देवासिया केरला 1.76 मीटर
3. ख्याति उत्तर प्रदेश 1.76 मीटर
200 मीटर मेंस
1. अम्लान बॉरगोहैन असम 20.83
2. अनिमेष कुजूर छत्तीसगढ़ 20.93
3. कपिल हरियाणा 21.44
200 मीटर विमेंस
1. ज्योति याराजी आंध्रप्रदेश 23.42
2. अर्चना सुसींद्रन तमिल नाडु 23.61
3. हिमानी चंदेल मध्य प्रदेश 24.23
पोल वोल्ट वीमेंस
1. रोजी मीना तमिलनाडु 4.00 मीटर
2. पवित्रा वेंकटेश तमिलनाडु 4.00 मीटर
3. बैरेनिका एलंगोवन तमिलनाडु 3.60 मीटर

इस आयोजन के दौरान खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण देव शंकर दास, एएफआई के सचिव रविन्द्र चौधरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भारतीय एथलेटिक्स संघ के मुख्य कोच राधा कृष्ण नायर, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह , एसके पाण्डे, प्रभाकर वर्मा, अनवर समेत संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।