BDCA का चुनाव जल्द कराने और BDCA को लूटनेवालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई क्लब के पदाधिकारियों ने लगाई गुहार, किया प्रदर्शन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) में व्याप्त भ्रष्टाचार और जल्द निष्पक्ष चुनाव की मांग की लेकर जिला के कई क्लब के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने पी एन सिंह और देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ पिंटू दा हाय हाय की तख्तियां भी लिए हुए थे। आंदोलकारियों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी दिख रही थी कि दोषियों पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पता हो की पिछले दो तीन दिनों से बोकारो के क्लब के पदाधिकारी आंदोलनरत हैं। पता हो की भ्रष्टाचार की खबरें sportajharkhand.com पर लगातार छपने के बाद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने BDCA की निर्वाचित कमिटी को भंग कर तदर्थ कमिटी की घोषणा कर दी थी।