कार्तिक उरांव राइनोस ने जीता झारखण्ड कबड्डी प्रीमियर लीग का खिताब

कार्तिक उरांव राइनोस ने जीता झारखण्ड कबड्डी प्रीमियर लीग का खिताब
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में 5 दिनों तक झारखण्ड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था, फाइनल मुकाबले के साथ इस प्रतियोगिता का समापन हुआ। टीम कार्तिक उरांव राइनोस ने टीम तेलंगा खड़िया वारियर को कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में ( 31-35) पॉइंट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया।

इस प्रतिस्पर्धा के विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार राशि दी गई। जबकि उप विजेता को 31 रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी। बेस्ट रेडर का खिताब निशांत कुमार को मिला वहीं बेस्ट कैचर आदित्य सिंह को घोषित किया गया।