खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरू, U 19-400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आदित्य को प्रथम स्थान

खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरू, U 19-400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आदित्य को प्रथम स्थान
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरु हुआ। खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच होने वाले प्रतिस्पर्धा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का उन्हें मौका मिलेगा।

रिजल्ट इस प्रकार है….

अंडर 19 – 400 मीटर फ्रीस्टाइल

प्रथम स्थान -आदित्य सिंह

द्वितीय स्थान -कुंदन मुंडा

तृतीय स्थान -सुधीर बेदिया

अंडर 17

प्रथम स्थान -अवि अक्षज प्रेमित

द्वितीय स्थान -पवन पटेल

तृतीय स्थान -रमन कुमार