खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ – भाग 3

| रांची |
JMM द्वारा दिया गया वक्तव्य नंबर 3
दिनांक 14.10.2023 को उच्चस्तरीय आयोजन समिति की समीक्षात्मक बैठक में एक राज्य स्तरीय रात्रिभोज (State Dinner) का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया, जिस हेतु दिनांक 3 नवंबर 2023 की तिथि एवं स्थान जैप खुखरी मैदान निर्धारित की गई। प्राप्त निदेश के आलोक में विदेशी मेहमानों/खिलाड़ियों/उच्च अधिकारियों एवं माननीय हेतु भोजनादि की व्यवस्था हेतु निविदा के माध्यम से न्यूनतम दर वाली एजेंसी का चयन किया गया, जिसका दर 2,500/- रुपए (Without GST) था। खाना (State Dinner) के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों के स्थानीय व्यंजनों (Local Country Dishes) का भी इंतजाम किया गया था। यह भी उल्लेखित करना है की विशिष्ट मेहमानों के अतिरिक्त अन्य कर्मियों एवं Support Staff के लिए खाने का दर वही था, जो प्रतिदिन के मैच हेतु निर्धारित मेन्यू एवं दर के अनुरूप निविदा समिति द्वारा निर्धारित किया गया था। आयोजन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु सांस्कृतिक निदेशालय को निदेशित किया गया था, जिसमें झारखंड राज्य के विभिन्न Tribal/Cultural Theme पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्थानीय पेंटिंग एवं हस्तकलाओं का भी प्रदर्शन भी किया गया। चूकि आयोजन समिति द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन राज्यस्तरीय कार्यक्रम के अनुरूप किए जाने का निदेश दिया गया था इसलिए बाकी इवेंट मैनेजमेंट, साउंड, लाइट, टेंटेज इत्यादि की व्यवस्था के लिए निविदा समिति की अनुशंसा पर जिला प्रशासन को अपने सूचीबद्ध एजेंसी से कार्य करने हेतु प्राधिकृत किया गया, क्योंकि प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर के राज्यस्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम जिला प्रशासन सफलतापूर्वक संपन्न कराते आया है। कार्य के उपरांत किए गए कार्यों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा अधियाचित राशि का उपावंटन नियमानुसार एवं विहित प्रक्रिया के द्वारा सुसंगत मद में किया गया।
दस्तावेजों के आधार पर सच्चाई
3 नवंबर 2023 को JAP 1 परिसर में आयोजित रात्रि भोज (स्टेट डिनर) के सभी व्यवस्थाओं पर कुल मिलाकर 1.04 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जाहिर सी बात है कि आयोजन 500 VVIP मेहमानों के लिए किया गया था जो बढ़कर 550 हो गया। कॉमन सेंस की बात है कि जब आप किसी 5 स्टार होटल में डिनर की व्यवस्था करते हैं तो वो आपसे प्रति प्लेट के हिसाब से ही भुगतान लेता है और इसी भुगतान में लाइट, टेंट, साउंड सिस्टम और अन्य व्यवस्था का चार्ज जुड़ा रहता है।
ठीक इसी तरह रात्रि भोज में जो भी खर्च हुआ उसका प्रति प्लेट हिसाब निकलेंगे तो माथा ठनक ही जाएगा।
ये बात सही है कि भोजन के टेंडर में L 1 कावेरी रेस्टोरेंट 2500 रुपए प्रति प्लेट की दर पर हुआ था। इस टेंडर में तीन वेंडर ने भाग लिया था कावेरी, द काव्स और कैपिटल रेसिडेंसी। द काव्स 2800 रुपए प्रति प्लेट की दर से L 2 हुआ और कैपिटल रेसिडेंसी 3000 रुपए प्रति प्लेट की दर से L 3 हुआ। तीनों फर्म एक ही परिवार के हैं, ये भी सत्य है।
इस विषय पर अब आगे कहने की जरूरत नहीं।

VVIP के ड्राइवर और बॉडीगार्ड के भोजन की व्यवस्था के संदर्भ में तर्क दिया गया कि खाने का दर वही था जो प्रति दिन के मैच हेतु निर्धारित निर्धारित किया गया था। यहां बताना श्रेयस्कर होगा कि मैच के दौरान VVIP लोगों के लिए डिनर की दर 600 रुपए प्रति प्लेट थी। इसी दर से ऊषा इंटरप्राइजेज को भुगतान भी हुआ था। बॉडीगार्ड और ड्राइवर के लिए मैच के दौरान डिनर की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन 3 जून को 900 रुपए प्रति प्लेट के हिसाब से डिनर की व्यवस्था की गई।
मतलब मैच के दौरान VVIP लोगों ने 600 रुपए प्रति प्लेट की दर से डिनर किया और 3 जून को VVIP के ड्राइवर और बॉडीगार्ड ने 900 रुपए प्रति प्लेट की दर से डिनर किया।


इसे देखकर लगता है कि मैच आयोजन के दौरान खेल निदेशालय प्रशासनिक तौर पर “अंधेर नगरी चौपट राजा” का मंचन कर रहा था !
JMM द्वारा दिए गए चौथे और पांचवें वक्तव्य का पोस्टमॉर्टम, अगली कड़ी में
बने रहिए हमारे साथ
सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर