खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ – भाग 2

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ - भाग 2
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

JMM का वक्तव्य नंबर 2👇🏻
: उपरोक्त आयोजन के दौरान वाहनों की आपूर्ति जिला प्रशासन के आदेशानुसार एजेंसी BK Travels Ranchi द्वारा की गई थी। कार्यालय विपत्रों की जांच के क्रम में पाया गया कि वाहन संख्या JH 01 EE 2249 एक स्विफ्ट डिजायर पेट्रोल वाहन है। निदेशालय द्वारा केवल डीजल की आपूर्ति करने हेतु आदेश दिया गया था। एजेंसी BK Travels Ranchi द्वारा भी अभ्यावेदन समर्पित करके इस संबंध में माफीनामा दिया गया है कि उनके द्वारा पेट्रोल के एवज में डीजल का कूपन प्राप्त किया गया था। कार्यालय द्वारा भी जांच के क्रम में पाया गया कि इसके लिए अधिक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कहीं से भी अधिक राशि का चार्ट नहीं किया गया क्योंकि पेट्रोल की दर डीजल से हमेशा ज्यादा होती है। एजेंसी द्वारा माफीनामे में यह प्रतिवेदित किया गया है कि वो एक वाहन सप्लायर है और वाहन के साथ कई परिस्थितियों में ईंधन भी भर कर देते हैं। इस पर कुल राशि पर जीएसटी का आकलन किया गया है। डीजल पर जीएसटी नहीं लगने के संदर्भ में उन्हें जानकारी नहीं थी तथा अधिरोपित जीएसटी की राशि वापस करने का अनुरोध भी उनके द्वारा किया गया है।

 

सच्चाई :  इस मामले में निदेशालय कह रहा है कि उसने सिर्फ डीजल की आपूर्ति करने हेतु आदेश दिया था, ये सफेद झूठ है। खेल निदेशक सुशांत गौरव दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को ज्ञापांक 894 के जरिए मेसर्स श्याम सर्विस सेंटर को पत्र लिखकर 4 कूपन की मांग की और 10,000 लीटर पेट्रोल/डीजल उपलब्ध रखने का आग्रह भी किया। मतलब इस विषय पर JMM और खेल निदेशक दोनों का वक्तव्य झूठा है। देखें दस्तावेज 👇🏻

खेल निदेशक द्वारा श्याम सर्विस सेंटर को लिखा गया पत्र

यही नहीं निदेशालय ने जो कूपन जारी किया है उसमें 3 नवंबर 2023 को कूपन संख्या 5032 द्वारा वाहन संख्या JH 01 EY 7553 पेट्रोल भरवाया गया है, वो भी 35 लीटर, 99.84 रुपए प्रति लीटर की दर से। ये गाड़ी मारुति सुजुकी सियाज पेट्रोल हाइब्रिड वाहन है जो बैट्री और पेट्रोल से चलती है। मतलब सिर्फ डीजल के कूपन ही नहीं काटे गए, पेट्रोल के कूपन भी कटे, पेट्रोल गाड़ी में भराया भी गया और उसका भुगतान भी हुआ।
फिर झूठे तर्क गढ़ने में खेल निदेशालय क्यों जुटा है ? और पता नहीं क्यों इस झूठे तर्क को JMM भी सही ठहराने में जुटा है। 👇🏻

देखें पीली पट्टी

दूसरे वक्तव्य में BK Travels ने ये भी बताया कि डीजल पर GST नहीं लगने की उन्हें जानकारी नहीं थी और वे अधिरोपित GST की राशि वापस करने को तैयार हैं। मतलब साफ है कि BK Travels ने 27 विपत्रों में गलत तरीके से डीजल पर राज्य सरकार से GST का भुगतान लिया गया और इस भुगतान को खेल निदेशक ने सही ठहराते हुए भुगतान भी कर दिया। BK Travels ने तो अपनी अज्ञानता बताते हुए माफीनामा दे दिया है लेकिन अपने मातहत कर्मचारियों को बात बात पर शो कॉज करनेवाले कबिलांठ निदेशक सुशांत गौरव अपनी अकर्मण्यता के लिए किस सजा के हकदार होंगे ? क्योंकि IGNORANCE of the law, is not a DEFENCE. 

एक बात और BK Travels की GST 8 मई 2023 से ही रद्द कर दी गई है। जब GST ही रद्द है तो उस कंपनी को GST का भुगतान कैसे हो गया ? मतलब BK Travels ने GST तो लिया लेकिन GST का भुगतान नहीं किया। जब भी कोई संस्था किसी दूसरे को GST का भुगतान करती है तो वो स्वयं के GST अकाउंट में भी रिफ्लेक्ट करती है। जब GST ही रद्द है तो ये खेल निदेशालय व BK Travels की मिलीभगत से केंद्र व राज्य सरकार की टैक्स की चोरी का मामला भी बनता है और इसमें सुशांत गौरव बराबरी के जिम्मेवार हैं। 👇🏻

BK Travels की GST रद्द होने की मुनादी करता दस्तावेज

sportsjharkhand.com JMM को आगाह करना चाहता है कि खेल निदेशालय के अफसरों पर भरोसा ना करें क्योंकि निदेशालय के कुकर्मी अफसर अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए आपके कंधे का सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं।

—————————————

JMM द्वारा दिए गए तीसरे वक्तव्य का पोस्टमॉर्टम, अगली कड़ी में

बने रहिए हमारे साथ
सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर