चट मंगनी, पट ब्याह : छुट्टी के दिन शाम तक साक्षात्कार और रात में परिणाम भी जारी कर दिया खेल निदेशालय ने

चट मंगनी, पट ब्याह : छुट्टी के दिन शाम तक साक्षात्कार और रात में परिणाम भी जारी कर दिया खेल निदेशालय ने
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

खेल निदेशालय की कर्मठता की तारीफ की जानी चाहिए कि शनिवार को अवकाश होने के बावजूद सुबह से शाम तक लगभग 55 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया फिर देर शाम परिणाम भी जारी कर दिया गया। 24 प्रशिक्षकों की बहाली के लिए 65 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए थे लेकिन आखिरी रूप से 18 योग्य प्रशिक्षक ही मिल पाए। छह पद रिक्त ही रह गए। वॉलीबॉल में किसी को भी योग्य नहीं पाया गया जबकि फुटबॉल में 11 की जगह 7 और एथलेटिक्स में 3 की जगह 2 योग्य प्रशिक्षक ही योग्य पाए गए। तीरंदाजी में 4 की जगह 4, हॉकी में 2 की जगह 2, बैडमिंटन में 2 की जगह 2 और कबड्डी में 1 की जगह 1 प्रशिक्षक का चयन किया गया।

 

ये अभ्यर्थी हुए सफल

एथलेटिक्स : आशु भाटिया और मनोज कुमार पाल.

आर्चरी : प्रकाश राम, चंदन कुमार सिंह, रजनी पात्रो और श्वेता पांडे.

बैडमिंटन : मोहम्मद इमरान अली और सौरव कुमार.

फुटबॉल : ज्योति गुप्ता, कोईजम राजेंद्रो सिंह, प्रेमा मिश्रा, संजय कुमार चौधरी, रघुराज रौशन, सुशीला कुमारी और प्रणेता तिर्की.

हॉकी : जी सुधीर और तारिणी कुमारी.

कबड्डी : रसपाल सिंह.