BDCA के अकाउंट से सहायक/संयुक्त सचिव रुपेश कुमार ने पिछले एक साल के दौरान निकाले 17.90 लाख रुपए, 20 बार 49-49 हजार रुपए की निकासी की

BDCA के अकाउंट से सहायक/संयुक्त सचिव रुपेश कुमार ने पिछले एक साल के दौरान निकाले 17.90 लाख रुपए, 20 बार 49-49 हजार रुपए की निकासी की
रांची

sportsjharkhand.com

EXCLUSIVE

बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। कहने को तो सचिव और कोषाध्यक्ष हैं लेकिन बैंक अकाउंट से पैसे की निकासी का ट्रेंड बताता है कि पिछले एक साल के दौरान सहायक/संयुक्त सचिव रुपेश कुमार ही संघ के बैंक अकाउंट के सर्वेसर्वा हैं। पिछले एक साल (अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023) का अकाउंट डिटेल्स बता रहा है कि सचिव और कोषाध्यक्ष ने एक रुपए की निकासी नहीं की लेकिन रुपेश कुमार ने कुल 31 बार निकासी की है। इसमें भी ज्यादातर नकद निकासी। इस दौरान रूपेश कुमार ने 17.90 लाख रुपए की निकासी की। खास बात ये रही कि 31 में से 20 बार बैंक से निकाली गई रकम 49-49 हजार रुपए की है। ऐसा क्यों कि रकम 49 हजार रुपए की निकासी की गई। इसका जवाब भी साफ है कि 50 हजार से ज्यादा रकम के ट्रांजेक्शन पर पैन कार्ड देने की बाध्यता होती है, इसलिए एक बार में 49 हजार रुपए की ही निकासी की गई।

बैंक अकाउंट में हस्ताक्षारी बनने से पहले रूपेश ने BDCA के अकाउंट से 5.73 लाख रुपए की निकासी की जबकि हस्ताक्षरी बनने के बाद रूपेश ने अकाउंट से 12.27 लाख रुपए निकाले। संभव है कि इन 12.27 लाख रुपए के चेक पर रूपेश के ही हस्ताक्षर हों। अब ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। एक और खास बात है कि रूपेश जब तक अकाउंट का हस्ताक्षरी नहीं था तब तक अधिकतम 49 हजार रुपए की ही निकासी की गई लेकिन बैंक अकाउंट होल्डर बनने के बाद रूपेश ने चार बार 49 हजार रुपए से ज्यादा की निकासी की, जिसमें दो बार आंकड़ा 1.5 लाख रुपए से ज्यादा का था।

इसके अलावा भी कई बार BDCA के अकाउंट से नकद निकासी हुई है लेकिन निकासी किसने की है, इसका पता नहीं चल पाया है।

 

BDCA के अकाउंट से रूपेश कुमार द्वारा निकाली गई राशि का ब्यौरा

2 अप्रैल 2022 – चेक संख्या 87234 – 49,000 रुपए

5 अप्रैल 2022 – चेक संख्या 87235 – 34,000 रुपए

27 मई 2022 – चेक संख्या 87240 – 49,000 रुपए

31 मई 2022 – चेक संख्या 87241 – 49,000 रुपए

1 जून 2022 – चेक संख्या 87242 – 49,000 रुपए

3 जून 2022 – चेक संख्या 87243 – 49,000 रुपए

4 जून 2022 – चेक संख्या 87244 – 49,000

8 जून 2022 – चेक संख्या 87246 – 49,000 रुपए

16 जून 2022 – चेक संख्या 87248 – 49,000 रुपए

17 जून 2022 – चेक संख्या 87249 – 49,000 रुपए

18 जून 2022 – चेक संख्या 87250 – 49,000 रुपए

20 जून 2022 – चेक संख्या 106101 – 49,000 रुपए

30 जून 2022 – चेक संख्या 106103 – 49,000 रुपए

20 अगस्त 2022 – चेक संख्या 106109 – 48,000 रुपए

20 अगस्त 2022 – चेक संख्या 106110 – 96,000 रुपए

19 नवंबर 2022 – चेक संख्या 106113 – 45,000 रुपए

9 दिसंबर 2022 – चेक संख्या 106114 – 43,000 रुपए

20 दिसंबर 2022 – चेक संख्या 106115 – 1,80,000

12 जनवरी 2023 – चेक संख्या 106117 – 49,000 रुपए

12 जनवरी 2023 – चेक संख्या 106119 – 1,54,000 रुपए

8 फरवरी 2023 – चेक संख्या 106125 – 43,000 रुपए

17 फरवरी 2023 – चेक संख्या 112054 – 31,600 रुपए

13 मार्च 2023 – चेक संख्या 112058 – 49,000 रुपए

16 मार्च 2023 – चेक संख्या 112060 – 49,000 रुपए

18 मार्च 2023 – चेक संख्या 112062 – 49,000 रुपए

20 मार्च 2023 – चेक संख्या 112063 – 49,000 रुपए

21 मार्च 2023 – चेक संख्या 112065 – 49,000 रुपए

22 मार्च 2023 – चेक संख्या 112066 – 49,000 रुपए

23 मार्च 2023 – चेक संख्या 112067 – 47,000 रुपए

3 अप्रैल 2023 – चेक संख्या 112070 – 49,000 रुपए

3 अप्रैल 2023 – चेक संख्या 112071 – 88,480 रुपए

 

कई संस्थाओं/व्यक्तियों को सीधे अकाउंट में किया गया भुगतान, फिर रूपेश ने इतनी राशि की निकासी क्यों की ?

बैंक डिटेल्स से पता चलता है कि BDCA ने कई वेंडर और व्यक्तियों को चेक निर्गत किया है। BDCA ने पिछले एक साल के दौरान राजेश स्टोर, जनता डेकोरेटर्स, सिन्हा आर्ट्स, युधिष्ठिर मंडल, ममता भगत, आफताब आलम, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, दीपक कुमार, राजेश कुमार पांडेय व प्रकाश चंद्र भाग जैसे लोगों को भुगतान किया गया है। अगर देनदारी थी तो BDCA के पदाधिकारी ने इतनी बड़ी राशि की निकासी क्यों की ? सीधे वेंडर या व्यक्ति को भुगतान क्यों नहीं किया गया ? सहायक/संयुक्त सचिव रुपेश कुमार ने ही 17.90 लाख रुपए की निकासी क्यों की ? BDCA के दाल में कुछ काला नहीं बल्कि BDCA की पूरी दाल ही काली है और JSCA के पदाधिकारी और जांच समिति इस काली दाल में से 2025 की चुनावी छौंक लगाने में जुटी है। दुर्भाग्य है क्रिकेट का !

 

JSCA के संयुक्त सचिव पीएन सिंह का करीबी है रूपेश कुमार

बोकारो क्रिकेट से जुड़े लोग बताते हैं कि सहायक सचिव/संयुक्त सचिव के पद को सुशोभित कर रहा रूपेश कुमार झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के संयुक्त सचिव पीएन सिंह का करीबी है। रूपेश को पीएन सिंह के किचन कैबिनेट का अहम किरदार बताया जाता है। पीएन सिंह के घर का काम हो या बाहर का सब कुछ निपटाने में रूपेश पूरे जतन से लगा रहता है। पीएन सिंह के घर पर
कपड़ा-सब्जी लाने पहुंचाने की बात हो या परिजनों को लेकर स्टेशन पहुंचाने-लाने की बात हो। आप रूपेश को हर जगह पा सकते हैं। बताने की जरूरत नहीं की पीएन सिंह बोकारो से हैं।

 

बोकारो पर डेढ़ दर्जन जिलों से भी ज्यादा प्यार लुटाता रहा है JSCA

JSCA पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) पर अपना प्यार लुटाता रहा है। कारण सिर्फ एक ही है पीएन सिंह। पीएन सिंह स्व अमिताभ चौधरी के लाडले थे। अमिताभ के नहीं रहने के बावजूद भी JSCA बोकारो पर अपना प्यार लुटा रहा है। 22 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक JSCA ने BDCA को विभिन्न मद में 33.41 लाख रुपए का भुगतान किया है। जबकि इसी दौरान रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, साहिबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, पलामू, चतरा और गढ़वा जिले को कुल मिलाकर उतनी राशि नहीं मिली जितनी राशि अकेले बोकारो को मिली है। JSCA का प्यार जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार और कोडरमा पर बरसता रहा है।

 

पिछले एक वर्ष के दौरान JSCA द्वारा BDCA को विभिन्न मद में दी गई राशि

22 अप्रैल 2022 – 2,89,584

20 मई 2022 – 2,00,000

2 जून 2022 – 1,12,000

9 जून 2022 – 1,50,000

22 जुलाई 2022 – 2,41,940

28 जुलाई 2022 – 1,33,920

3 अगस्त 2022 – 1,90,100

3 अगस्त 2022 – 14,400

3 अगस्त 2022 – 30,300

12 अगस्त 2022 – 2,40,960

15 दिसंबर 2022 – 1,80,000

3 जनवरी 2023 – 4,00,000

21 जनवरी 2023 – 2,25,000

17 मार्च 2023 – 3,68,400

31 मार्च 2023 – 1,00,000

31 मार्च 2023 – 70,480

31 मार्च 2023 – 17,000

15 अप्रैल 2023 – 2,88,320

20 अप्रैल 2023 – 88,902