क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच से दूर रहे BDCA के पदाधिकारी, पुरस्कार वितरण नहीं होने पर “क्रिकेटर” ने सचिव को लगाई फटकार

BDCA के आंतरिक सूत्रों का दावा, अखिलेश शर्मा को U 19 स्टेट खेलाने के लिए "छोटू भैया" ने लिए 2 लाख रुपए
रांची

टीम sportsjharkhand.com

बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) के सुपर डिवीजन का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया, जिसमें SERSA क्रिकेट अकादमी ने दुर्गा इलेवन को 34 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। खास बात ये रही कि फाइनल मुकाबले के लिए BDCA की ओर से कोई भी तैयारी नहीं की गई थी। मैच समाप्ति के बाद SERSA क्रिकेट अकादमी के एक “क्रिकेटर” काफी नाराज़ दिखे और उन्होंने सचिव को फोन पर काफी खरी खोटी सुनाई। “क्रिकेटर” ने तो पुराने दृष्टांत बताते हुए कहा कि पहले भव्य पुरस्कार वितरण समारोह होता था, जिससे खिलाड़ियों के बीच ऊर्जा का संचार होता था। SERSA क्रिकेट अकादमी के “क्रिकेटर” ने सचिव को सलाह भी दे डाली की अगर आपकी प्राथमिकता कुछ और है तो आप सचिव पद छोड़ दें। SERSA क्रिकेट अकादमी के “क्रिकेटर” ने सचिव को बोकारो पहुंचते ही खुद से मिलने का फरमान भी सुनाया।

SERSA क्रिकेट अकादमी के “क्रिकेटर” का नाम है दिलीप सिंह शेखावत और ये वर्तमान में चास बोकारो के SDO के पद पर कार्यरत हैं। 

पूरा वीडियो देखिए और सुनिए…..