40वीं सब जूनियर आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता : योगेंद्र हिस्सा एवं समीर बेहरा फाइनल में

40वीं सब जूनियर आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता : योगेंद्र हिस्सा एवं समीर बेहरा फाइनल में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

40वीं सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता जो 6 से 14 जनवरी 2024 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित जिसमें झारखंड के इंडियन राउंड के तीरंदाज योगेंद्र हिस्सा एवं समीर बेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं झारखंड के बालिका वर्ग में जोन्हा रांची की लक्ष्मी कुमारी 30 मीटर की दूरी में रजत पदक एवं लवली कुमारी ने 20 मीटर की दूरी में स्वर्ण पदक झारखंड को दिलाया है। झारखंड के इंडियन राउंड में शानदार प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के तीरंदाज को खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।