Women Asian Hockey Champions Trophy 2023: औचक निरीक्षण में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन हॉकी स्टेडियम, तैयारियों का लिया जायजा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वोमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पहली बार देश में हो रहा है। जिसकी मेजबानी झारखंड के जिम्में है। झारखंड सरकार इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। यह रांची के लिए भी पहला मौका है, जहां हॉकी का कोई इंटरनेशनल टूर्नामेंट पहली बार खेला जाएगा। हॉकी झारखंड और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। बताते चलें कि झारखंड सरकार ने इस टूर्नामेंट के लिए स्पॉन्सरशिप अमाउंट के रूप में 10 करोड रुपए पहले ही हॉकी इंडिया को सौंपा है। शुरुआती दौर से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस चैंपियनशिप को झारखंड में आयोजित करने को लेकर पक्षधर रहे हैं।

इस चैंपियनशिप को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का औचक निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पंहुचे। मौके पर उन्होंने हॉकी स्टेडियम में चैंपियनशिप को लेकर की जा रही सभी तैयारियां का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करते हुए दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई तथा पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंगरोंगन, मैदान के अंदर एवं बाहर लगे एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त करने, स्टेडियम में चिन्हित जगहों पर स्पोर्ट्स पर्सन का फोटो लगाने, स्कोर डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त अमित कुमार, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।